{"_id":"5dc703948ebc3e5b5c25e44e","slug":"two-scooty-rider-fell-down-on-the-road-jind-news-rtk5268249144","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी को ओवरटेक कर ट्रैक्टर से टकराए दो स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गाड़ी को ओवरटेक कर ट्रैक्टर से टकराए दो स्कूटी सवार
विज्ञापन
घायल बच्चे को लेकर अस्पताल में जाते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
- फोटो : Jind
कोर्ट के पीछे स्थित भगत सिंह कॉलोनी से शहर की ओर आ रहे विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए दो नाबालिग बच्चों की स्कूटी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें दोनों बच्चे घायल हो गए और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा अपनी गाड़ी से दोनों बच्चों को नागरिक अस्पताल लेकर आए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में बच्चों की जांच करवाई और परिजनों के आने के बाद यहां से रवाना हुए। विधायक के इस कार्य की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढ़ा शनिवार दोपर बाद रोहतक रोड से भगत सिंह कॉलोनी के रास्ते शहर की ओर आ रहे थे। जब यह लोग एरोन स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से स्कूटी पर आ रहे दो बच्चे इनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर का पहिया भी टूट गया। हादसे में घायल हुए दोनों बच्चों को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने उठा कर अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घायल बच्चे की हार्ट बीट को भी उन्होंने खुद जांचा और यहां मौजूद चिकित्सकों से इलाज करवाया। सूचना मिलने पर कुछ ही देर के बाद बच्चों के परिजन यहां पहुंच गए और इसके बाद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा अस्पताल से लौटे।
सिक्योरिटी गार्ड ने किया इलाज
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा घायलों को लेकर खुद अस्पताल पहुंचे, लेकिन आपातकालीन वार्ड में ही एक घायल बच्चे का इजाज सिक्योरिटी गार्ड करते नजर आए। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा अग्रवाल के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड वाटर अटेंडेंट भी होते हैं वे इलाज में मदद कर सकते हैं।
हर किसी को आना चाहिए आगे : विधायक
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढ़ा ने कहा कि सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। यह हर किसी का नैतिक और सामाजिक फर्ज है। जरा से प्रयास किसी घायल की जान को बचा सकता है।

इलाज के दौरान मौके पर मौजूद विधायक।- फोटो : Jind
विज्ञापन