फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two pharmacists sent on deputation for giving wrong medication to 10 month old baby

दस माह के बच्चे को गलत दवा देने के मामले में दो फार्मासिस्टों को डेपुटेशन पर भेजा

Tue, 18 Feb 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
two pharmacists sent on deputation for giving wrong medication to 10 month old baby
दवा लेने के लिए नागरिक अस्पताल में काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में 14 फरवरी को फार्मासिस्ट द्वारा दी गई गलत दवा खिलाने पर कौशिक नगर निवासी दस माह के बच्चे पर्व का स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच कमेटी ने मंगलवार को रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी। सिविल सर्जन ने रिपोर्ट के आधार पर दो फार्मासिस्टों को 14 दिन के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में डेपुटेशन पर भेज दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखे पत्र में दोनों का डेपुटेशन 60 दिन और विभागीय कार्रवाई करने के लिए लिखा है। अब इस मामले में आगामी कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक को करनी है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए कौशिक नगर निवासी निशांत ने शुक्रवार को दी शिकायत में कहा था कि वीरवार को उसके दस वर्षीय भतीजे को नागरिक अस्पताल में बुखार होने पर इलाज के लिए लाया गया था। यहां से चिकित्सकों ने पांच तरह की दवा दी। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा लिखी गई जिंक की जगह फार्मेसी से नींद की दवा दे दी। घर जाने के बाद जब बच्चे को दवा दी गई तो वह सो गया। 40 घंटे बाद शनिवार को पर्व पूरी तरह होश में आया। वहीं परिजनों का कहना है कि नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही तो की गई, पर मानवीय संवेदनाएं भी नहीं दिखाई गई। दो दिन में बच्चे का हाल जानने तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसकी जांच सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने एमएस डॉ. गोपाल गोयल व डॉ. राकेश शर्मा से करवाई। जांच कमेटी ने रिपोर्ट सिविल सर्जन को सोमवार को सौंप दी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इसमें दवाई वितरण खिड़की पर फार्मासिस्ट राजेश अहलावत और योगेंद्र की ड्यूटी थी। उन्होंने ड्यूटी नहीं की, बल्कि वहां पर बैठे अन्य युवकों ने दवाई दी। जिसकी वजह से बच्चे को गलत दवाई दी गई। इसमें फार्मासिस्टों की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज वापस चिकित्सक को दिखाएं दवाई
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वह मरीजों को जो दवाई लिख रहे हैं, मरीजों से कहें कि वह दवाई लेकर वापस उन्हें एक बार जरूर दिखाएं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जो मरीज को दवाई लिखी हैं वही है।

दोनों को भेजा डेपुटेशन पर
फार्मासिस्ट योगेंद्र और राजेश अहलावत की इसमें लापरवाही सामने आई है। इनमें से 14 दिन के लिए एक को पीएचसी अलेवा तथा दूसरे को पीएचसी दनौदा डेपुटेशन पर भेज दिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक से दोनों की डेपुटेशन 60 दिन करने तथा विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इस मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक को आगामी कार्रवाई करनी है।
डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed