{"_id":"5fdf85128ebc3e3c87151f07","slug":"two-people-died-in-different-road-accidents-jind-news-rtk587234659","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जींद में हादसे में मरने वाले कालवा निवासी रविंद्र के परिजनों के बयान दर्ज करती पु
- फोटो : Jind
अलग-अलग स्थानों पर शनिवार रात को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। 45 वर्षीय चुहड़पुर निवासी सुभाष शामदों और पेगां के बीच जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा कालवा निवासी रविंद्र शहर की तरफ से रात को लगभग 11 बजे सड़क किनारे से पैदल अपने भाई के साथ जा रहा था। निर्जन गांव के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात कार चालक ने रविंद्र को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कालवा निवासी सुभाष ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम के लिए अपने भाई के साथ देर रात को शहर में आए थे। इस दौरान गांव में वापस जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो वह दोनों भाई पैदल ही गांव के लिए चल पड़े। जब वह निर्जन गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे नागरिक अस्पताल जींद ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चुहड़पुर निवासी धर्मबीर ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 45 वर्षीय भाई सुभाष शनिवार रात को किसी काम से शामदों की तरफ गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी जिससे वह बाइक लेकर गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर उसे शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहनों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।