{"_id":"608311c48ebc3e0a8a524f82","slug":"two-people-die-due-to-drinking-poisonous-lassi-two-are-in-critical-condition-jind-news-rtk6057388169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त लस्सी पीने से दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त लस्सी पीने से दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
जयनारायण उर्फ जैना का फाइल फोटो।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषाक्त लस्सी पीने से पडाना गांव के दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग बीमार हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने जांच के लिए लस्सी और इससे निकाले गए मक्खन व तैयार घी के सैंपल लिए हैं। दोनों गंभीर बीमारों का इलाज जींद के निजी अस्पताल में, दो का रोहतक पीजीआई और एक का हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पडाना गांव निवासी छोटू के घर में बुधवार रात को दही जमाया गया था। जिससे वीरवार सुबह लस्सी तैयार की गई। लस्सी को छोटू के भाई राजेश, रोहतास, रोहतास की पत्नी मंजू, पड़ोसी खुशीराम, जयनारायण उर्फ जैना, रामदिया, रविंद्र, धर्मपाल व धर्मपाल की तीन वर्षीय पौत्री प्राची ने पी ली। इससे सभी की तबीयत बिगड़ गई। वीरवार को ही सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लेकिन रोहताश (50) की पीजीआई रोहतक और पड़ोसी जयनारायण उर्फ जैना (60) की जींद के ेक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राची और राजेश का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। जबकि धर्मपाल का हिसार और रामदिया व रविंद्र का इलाज जींद के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मंजू और खुशीराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
छिपकली गिरने की आशंका
ग्रामीणों को आशंका है कि रात को दही जमाते समय या फिर सुबह लस्सी बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई होगी। लस्सी तैयार करने वाले बर्तन (बिलौनी) में छिपकली या उसके अवशेष नहीं मिले हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रही है।
विरेंद्र सिंह, गतौली चौकी प्रभारी।

रोहताश का फाइल फोटो। - फोटो : Jind