फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two patients each of dengue and chikungunya were found in the district

Jind News: जिले में डेंगू व चिकनगुनिया की दो-दो मरीज मिले

Tue, 21 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two patients each of dengue and chikungunya were found in the district
21जेएनडी12: डेंगू से संक्रमित क्षेत्र में रक्त के सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : स्वास्थ्यक
जींद। जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के दो-दो और मरीज मिले हैं। इसके चलते जिले में डेंगू का आंकडा 50 पर पहुंच गया है। वहीं अब तक चिकनगुनिया के पांच केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को जो रिपोर्ट मिली है। इसमें 42 वर्षीय दिल्लूवाला गांव का व्यक्ति व बरौदा निवासी 27 वर्षीय युवती शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा चिकनगुनिया के 34 वर्षीय कृष्णा कॉलोनी निवासी महिला व डोहाना खेड़ा से 43 वर्षीय परमजीत शामिल है। जहां पर यह मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आसपास क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

वहीं शहर की जेल कॉलोनी सहित शहर दर्जन भर कॉलोनियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिले में पिछले वर्षो के मद्देनजर इस वर्ष अभी तक जिला में डेंगू के कम मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां-जहां सीवरेज व पीने के पानी की लीकेज व गड्ढों में पानी एकत्रित मिलता है, उसको ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारियों को करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध रहे और बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

वर्जन
सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों ल हौदी को सुखा कर ही भरे तो डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के अलावा डायरिया, हैजा व पीलिया जैसी भयानक बीमारी से लोगो को बचाया जा सकता है। -डाॅ. बिजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed