फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two of the convicts were sentenced to 20 years each, and one to ten years.

Jind News: दो दोषियों को 20-20 साल और एक को दस साल की सजा

Fri, 30 Jan 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two of the convicts were sentenced to 20 years each, and one to ten years.
जींद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. चंद्रहास की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के जुर्म में दो दोषियों को बीस-बीस साल और एक अन्य दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

जुर्माना न भरने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं आरोप सिद्ध नहीं होने पर सचिन और मोहित को बरी कर दिया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार जुलाना थाना इलाके की एक महिला ने 26 अगस्त 2023 को पुलिस एफआईआर में बताया था कि जुलाना निवासी इशु, विनित और गांव फतेहगढ़ निवासी हितेश ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं जोड़ दी थी। मामले में जुलाना के सचिन और मोहित का भी नाम साने आया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. चंद्रहास की अदालत ने दोषी ईशू, विनीत को बीस-बीस साल और हितेश को दस साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed