फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two named for stealing Rs 35,000 from a woman

Jind News: महिला से 35000 रुपये चोरी करने के आरोप में दो नामजद

Thu, 27 Feb 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two named for stealing Rs 35,000 from a woman
जींद। पार्क में बैठी महिला को बातों में उलझाकर 35 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बरवाला के नई अनाज मंडी निवासी महिला कमलेश ने कहा कि 21 फरवरी को वह अपने घर से जींद वकील के पास कोर्ट आई थी। वह घर से 35 हजार 700 रुपये लेकर आई थी। 35 हजार रुपये अलग से जेब में डाल रखे थे और वह कोर्ट में वकील से मिलकर नागरिक अस्पताल में आ गई थी। वह अस्पताल के पार्क में बैठी थी। इस दौरान एक लडक़ा व एक महिला वहां आए। उन्होंने पूछा कि वह जींद किस काम से आई है। कमलेश ने बताया कि वह वकील के पास किसी काम से आई है। महिला ने कहा कि वह उसका आपका काम करवा देगी और इसके लिए कुछ पैसे लगेंगे। उस लड़के और महिला ने उसे बातों में लगाकर उसकी जेब से 35 हजार रुपये, आधार कार्ड सहित अन्य कागज चोरी कर लिए। उसने अपने तौर पर पता किया तो चोरी करने वाले का नाम व्यक्ति का नाम दीपक और महिला का नाम सुनीता था। जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र ने कहा कि महिला की शिकायत पर महिला व युवक को नामजद कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed