{"_id":"5f060e998ebc3e63be7622d0","slug":"two-more-buses-plying-for-panchkula-on-demand-of-passengers-jind-news-rtk5631389152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की मांग पर पंचकूला के लिए चलाई गईं दो और बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की मांग पर पंचकूला के लिए चलाई गईं दो और बसें
विज्ञापन
जींद रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बस का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : Jind
जींद डिपो ने यात्रियों की मांग पर पंचकूला के लिए दो और रोडवेज बसों को शुरू की है। इसमें से एक बस सुबह छह बजकर 40 मिनट और दूसरी सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर जींद बस स्टैंड से रवाना होगी। फिलहाल इन बसों के लिए काउंटर से ही टिकट दिया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को बस स्टैंड परिसर में आधार कार्ड या फिर कोई अन्य पहचान पत्र साथ लाना होगा। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। यदि यात्री का तापमान सामान्य पाया गया तो उसे यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, अन्यथा नहीं। यात्री को टिकट देते समय रोडवेज कर्मचारी उसका नाम, मोबाइल नंबर व पता नोट करेंगे। इससे अगर कोई यात्री किसी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए तो उसकी आसानी से पहचान हो सके। अभी जींद डिपो की केवल एक बस पंचकूला जाती है, जो जींद से सुबह 11 बजे चलती है।
हालांकि हांसी सब डिपो की दो, पंचकूला डिपो की एक और पिहोवा सब डिपो की एक बस जींद से होकर पंचकूला के लिए जाती हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते मांग पर जींद डिपो ने दो बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
बुधवार को पंचकूला से चलीं दोनों बसों में 51 यात्रियों ने किया सफर
बुधवार को पहली शिफ्ट में 48 बस निकलीं, जिसमें 1400 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इसमें से पंचकूला के लिए सुबह छह बजकर 40 मिनट पर भेजी गई बस में 19 यात्रियों ने सफर किया। इसके बाद सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर भेजी गई दूसरी बस में 32 यात्री गए। वहीं सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर गई तीसरी बस में 35 यात्रियों को भेजा गया। इसमें से नौ यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था, बाकी ने काउंटर से लिया।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग पर पंचकूला के लिए दो और बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे वहां नौकरी करने वाले लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। यात्रियों की सुविधा अनुसार बसों का परिचालन होता है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है उस हिसाब से बस भेज दी जाती है।
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।
फोटो कैप्शन