{"_id":"69936b052cb8f2dee20c0f21","slug":"two-more-accused-arrested-in-online-trading-fraud-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-148618-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड गिरोह मामले में दो ओर आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड गिरोह मामले में दो ओर आरोपी पकड़े
विज्ञापन
16जेएनडी15-पुलिस गिरफ्त में ऑनलाइन ठगी करने के दो आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड के मामले में पटियाला निवासी सौरव दुग्गल और बलजिंद्र उर्फ अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ठगी के 60 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
पिछले दिनों दबलैन निवासी अनिल कुमार ने एफआईआर में बताया था कि उनकी फेसबुक पर कृतिका अरोड़ा नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्हें विभिन्न तरह के लालच दिए और विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग 11 बैंक खातों में 8.90 लाख रुपये जमा करवा लिए।
नियमित समय में रकम वापस न मिलने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कुनाल खेड़ा, गुरजीत, सचिन, पवन और यशवीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब पूछताछ की तो जांच में आरोपी सौरव दुग्गल और बलजिंद्र उर्फ अजय का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ठगी के 60 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।