फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two more accused arrested in extortion case of Rs 5 lakh

Jind News: पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in extortion case of Rs 5 lakh
जींद। सीआईए स्टाफ ने रंगदारी मांगने के मामले में रोहित उर्फ राणा निवासी रामबीर कॉलोनी, जींद और जतिन उर्फ डेविड निवासी रामराय को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि रोहतक रोड, जींद निवासी तुषार ने तीन सितंबर को एफआईआर में बताया था कि उनके फोन पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डेविड, रोहित और रामपाल का दोस्त बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। हर माह हफ्ता देने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को एक बड़े संगठन/सिंडिकेट से जुड़ा होने और उसके पास हथियार होने की बात कहकर भयभीत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर छह सितंबर को आरोपी नवीन उर्फ नोनी निवासी कालवा और दिनेश उर्फ बाला निवासी भिवानी रोड, जींद को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेजा जा चुका है।

थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में रोहित उर्फ राणा और जतिन उर्फ डेविड को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed