{"_id":"5f70dd038ebc3eefb87deb04","slug":"two-months-ago-the-woman-looted-a-gold-ring-and-harden-with-a-young-man-by-seeking-lift-with-two-companions-jind-news-rtk5756167145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पहले महिला ने लिफ्ट मांगकर दो साथियों के साथ मिलकर युवक से लूटी थी सोने की अंगूठी और कड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह पहले महिला ने लिफ्ट मांगकर दो साथियों के साथ मिलकर युवक से लूटी थी सोने की अंगूठी और कड़ा
विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने युवकों को ठगने वाले एक गिरोह के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी निवासी मनीष की शिकायत पर पानीपत के बराना गांव निवासी अनिल, सोनीपत के जीवन नगर निवासी सुदेश व एक अन्य को नामजद किया है। ठगों का यह गिरोह एक महिला के माध्यम से लोगों को अपने झाल में फंसाता था।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह एक अगस्त को बाजार गया हुआ था। जब वह लौट रहा था तो एक महिला ने उससे लिफ्ट मांगी और कहा कि उसके बच्चे घर पर अकेले हैं। वह कुछ जरूरी काम के चलते बच्चों को छोड़कर आ गई थी। आप मुझे ढाणी गांव तक छोड़ दो। वह महिला को स्कूटी पर लेकर हांसी रोड स्थित बीड़ तक गया तो महिला ने अपना पर्स गिरा दिया। इसके बाद उसके पीछे से आ रहे दो युवकों ने उसके पास अपनी बाइक रोकी और उससे विवाद करते हुए कहा कि महिला उसकी पत्नी है। इसे कहां लेकर जा रहा है। इसके बाद दोनों युवकों और महिला ने उसे पकड़ लिया और उसका सोने का कड़ा, अंगूठी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की और कुछ दूरी पर उसका मोबाइल आरोपियों द्वारा फेंका हुआ मिला। जांच अधिकारी एसआई बिजेंद्र ने बताया कि मनीष की शिकायत पर साजिश के तहत लूटने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल में फेसबुक पर महिला को दूसरी ठगी करते पकड़ा तो हुई पहचान
मनीष ने इस बारे में लगभग दो माह तक पुलिस को शिकायत नहीं दी। जब वह एक बार फेसबुक देख रहा था तो एक महिला को इसी तरह से युवकों को लूटने की योजना बनाते पकड़ने का मामला सामने आया। इस पर युवक ने उस महिला की पहचान की तो पता चला कि यह वही महिला है जिसने उसके साथ लूट की थी। करनाल पुलिस से संपर्क कर महिला व उसके साथियों के पते के बारे में शिकायत दी।