फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two members of a gang of thieves arrested, 7 motorcycles recovered

Jind News: चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, 7 मोटरसाइकिल बरामद

Thu, 24 Oct 2024 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two members of a gang of thieves arrested, 7 motorcycles recovered
23जेएनडी07: पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के पकड़े गए सदस्य। पुलिस प्रवक्ता
जींद। धमतान साहिब चौकी की टीम ने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कलायत के कपिल मुनि रोड निवासी रैप्पल व पिंकू उर्फ कोको के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने आरोपियों से चोरी की गई सात बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


धमतान चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में धमतान साहिब निवासी याशीन ने बताया कि 20 अक्तूबर दोपहर बाद तीन बजे उसने अपनी बाइक को अनाज मंडी गेट पर खड़ा किया था। वह धान उतारने के लिए मंडी में गया था। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। उसी समय उसे फूलियां कलां निवासी संदीप मिला। उसने बताया कि उसका मोटरसाइकिल भी अनाज मंडी गेट गांव धमतान साहिब से चोरी हो गया। इस पर थाना गढ़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के नाम सामने आए थे। आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल धमतान साहिब मंडी से, एक तहसील कार्यालय टोहाना से, एक गुरुद्वारा धमतान साहिब से व अन्य मोटरसाइकिल कलायत से चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed