फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two ghats are being prepared on Hansi Branch Canal for Chhath.

Jind News: छठ के लिए हांसी ब्रांच नहर पर तैयार हो रहे दो घाट

Sun, 03 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two ghats are being prepared on Hansi Branch Canal for Chhath.
जींद। शहर के बीचोंबीच गुजर रही हांसी ब्रांच नहर पर छठ पूजा के लिए दो घाट बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक घाट का कार्य लगभग पूरा हो गया है, जबकि दूसरे को बनाने में अभी समय लगेगा। इससे पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा के लिए सूर्य के अर्घ्य देने व स्नान करने में काफी आसानी होगी। इस बार छठ पूजा महोत्सव छह नवंबर से शुरू हो रहा है। नहर में पानी आने के कारण कार्य रोक दिया जाता है। इसी कारण इस कार्य में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए हांसी ब्रांच नहर पर दो घाट बनाए जा रहे हैं। इन पर चार करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होंगे। शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर पर ही यह भव्य घाट बनाने का कार्य लगभग चार महीने पहले शुरू किया गया था। विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने मुख्यमंत्री से इसके लिए राशि मंजूर करवाई थी। घाट बनने के बाद यहां पर श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन, सूर्य को अर्घ्य, पूजा व अन्य धार्मिक आयोजन विधि-विधान से कर सकेंगे। शहर समेत जिले में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं और छठ पूजा का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाते हैं। इसी प्रकार गणेश महोत्सव का आयोजन भी कई संस्थाएं करती हैं, लेकिन गणेश विसर्जन के लिए उन्हें काफी परेशानी होती थी। शहर में नहर के पुलों के पास ग्रिल लगाई हुई है। ऐसे में कोई घाट नहीं होने के कारण उन्हें जैसे-तैसे कर नहर में गणेश विसर्जन करना पड़ता है। अब घाट बनने के बाद प्रवासी लोगों को छठ पूजा के लिए तथा गणेश विसर्जन के लिए संस्थाओं को काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

इस बार छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। एक तरफ घाट लगभग तैयार हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर, विधानसभा, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed