फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two died in road accident

अनियंत्रित जीप क्यू शेल्टर में घुसी, दो की मौत

Thu, 28 Jan 2016 12:24 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव तारखां में जीप अनियंत्रित होकर बस स्टैंड पर बने क्यू शेल्टर से टकरा गई। इसमें जीप में सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। 
हादसे की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को जीप से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन क्यू शेल्टर के मलबे के नीचे जीप दबी होने के चलते जेसीबी को बुलाकर मलबे को हटाया और दोनों के शवों को बाहर निकाला।
 पुलिस ने मृतकों के शव का नरवाना के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव खरकभूरा निवासी सुरेंद्र बुधवार रात अपनी जीप गांव पालवां निवासी महावीर के साथ नरवाना से गांव की तरफ लौट रहे थे। जब वह गांव तारखां के निकट पहुंचे तो सुरेंद्र से जीप अनियंत्रित हो गई और बस स्टैंड पर बने क्यू शेल्टर में जीप जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन क्यू शेल्टर का मलबा जीप पर पड़ने के चलते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बाद में जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया और दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नरवाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि जीप अनियंत्रित होने के चलते क्यू शेल्टर में घुस गई। इसमें जीप में सवार दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed