फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two devotees killed, three seriously injured in collision between car and tractor-trolley

Jind News: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर घायल

Wed, 18 Sep 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Two devotees killed, three seriously injured in collision between car and tractor-trolley
17जेएनडी41 : सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे आसपास के लोग। संवाद
सफीदों। गांव रत्ताखेड़ा के पास जींद रोड पर मंगलवार शाम को कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार श्रद्धालु गोगामेड़ी से सफीदों के मकबरा पीर पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। मृतकों में एक की पहचान भाग सिंह (35) के रूप में हुई है, जबकि मरने वाली महिला और तीनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से एक परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी में माथा टेकने के बाद सफीदों के मकबरा पीर जा रहे थे। जब वह गांव रत्ताखेड़ा के पास पहुंचे, तो उनकी कार सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को कार से निकालकर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने भाग सिंह और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि मृतकों की सही पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है।

17जेएनडी41 : सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे आसपास के लोग। संवाद

17जेएनडी41 : सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे आसपास के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed