फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two brothers riding a bike died in a car collision

Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Sat, 27 Apr 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died in a car collision
26जेएनडी29 : नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद
उचाना । उचाना स्थित दरौली रोड पर कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव उचाना खुर्द निवासी 55 वर्षीय कृष्ण कुमार तथा उनके छोटे भाई 50 वर्षीय कर्ण सिंह वीरवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर दरौली रोड पर खेत में जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना के जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि दोनों शवों का नागरिक अस्पताल नरवाना से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कृष्ण के बेटे लोकेश की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26जेएनडी29 : नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद

26जेएनडी29 : नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed