{"_id":"672525eb59344014150c3574","slug":"two-bike-riding-youths-arrested-with-illegal-weapons-jind-news-c-199-1-sroh1006-125113-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध हथियार के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध हथियार के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
Sat, 02 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने गांव धमतान साहिब के पास बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्तौल और कारतूस मिला है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिला के गांव नांगली निवासी दीपक और रामदिया के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गढ़ी थाना पुलिस को 31 अक्तूबर की रात को सूचना मिली कि गांव धमतान साहिब की तरफ बाइक सवार दो युवक आ रहे हैं। उनके पास अवैध पिस्तौल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगाह रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। वह पुलिस पार्टी को देखकर वापस जाने लगे, मगर उनका पीछा कर पकड़ लिया गया। बाइक चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्तौल मिली। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गांव नांगली फतेहाबाद निवासी दीपक के रूप में हुई। जब दूसरे युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से कारतूस बरामद हुआ। युवक की पहचान गांव नांगली निवासी रामदिया के रूप में हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने दीपक तथा रामदिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।