फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two arrested with 1207 grams of Sulfe

Jind News: 1207 ग्राम सुल्फे के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 1207 grams of Sulfe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ललितखेड़ा गांव के पास से सदर थाना पुलिस ने दो युवकों को 1207 ग्राम सुल्फे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान नंदगढ़ निवासी संदीप उर्फ शीला व देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।


सदर थाना पुलिस के पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए ललितखेड़ा गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की नंदगढ़ गांव निवासी संदीप उर्फ शीला व देवेंद्र नशीले पदार्थों की तस्करी का काम करते हैं। वह दोनों फिलहाल नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ललितखेड़ा गांव की तरफ गए हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दबिश दी तो वहां पर दो युवक खड़े दिखाई दिए। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक थैला बरामद हुआ। जिसकी जांच करने पर उसके पास सुल्फा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1207 ग्राम हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुल्फे को ऋषिकेश से लेकर आए थे। सदर थाना के जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह सिहाग ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य नशा तस्करों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed