फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of bike theft sent to jail after remand

डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने सफीदों से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft sent to jail after remand
जींद। डिटेक्टिव (जासूसी) कर्मचारियों की टीम ने सफीदों के अग्रवाल अस्पताल के सामने से बाइक चोरी के दो आरोपियों बीबीपुर निवासी विशाल उर्फ लाबरी और रोहित को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना शहर सफीदों में आंटा गांव निवासी रमेश ने चार नवंबर 2019 को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी लड़की को सफीदों के अग्रवाल अस्पताल में दवा दिलाने गया था लेकिन जब वह वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब मिली। मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान बाइक चोरी के आरोप में बीबीपुर निवासी विशाल उर्फ लाबरी का नाम सामने आया जिसे रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन लिए के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात को कबूला और बताया कि बाइक चोरी के दौरान उसका साथी गांव का ही रोहित भी उसके साथ था। पुलिस ने सोमवार को रोहित को भी गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद किया। इसके बाद दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed