फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for stealing cash from the pockets of three people in Bhandara

Jind News: भंडारे में तीन लोगों की जेब से नकदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing cash from the pockets of three people in Bhandara
जींद। सदर पुलिस नरवाना टीम ने गांव ढाकल में भंडारा के समय पैसे चोरी करने के मामले में गढ़ी निवासी गुरदीप और कलायत (कैथल) निवासी रिंकू उर्फ गुंगा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूर्ण दास ने बताया कि कर्मवीर गांव ढाकल ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसके गांव मे कंचन नाथ साध्वी तपस्या कर रही है जो वह गांव आए लोगों की सेवा करते है। 13 जून को भंडारा लगा हुआ था और काफी भीड़ थी जो भीड़ में उसकी जेब से 4800 रुपये चोरी हो गए। इसके अलावा उसके ही गांव के रणधीर की जेब से भी 11 हजार रुपये और मेले में आए हुए सुदकैन कलां निवासी राममेहर की जेब से भी चार हजार रुपये चोरी हो गए। आरोप लगाया था कि यह चोरी गुरदीप और रिंकू उर्फ गुंगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों को नामजद कर अन्य के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed