{"_id":"66a810a1fb60ac085401fd14","slug":"two-accused-arrested-for-kidnapping-a-person-returning-after-giving-testimony-jind-news-c-199-1-sroh1009-120711-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गवाही देकर लौट रहे व्यक्ति का अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गवाही देकर लौट रहे व्यक्ति का अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी25: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। नरवाना अदालत में गवाही देकर लौट रहे व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने व रुपये मांगने के दो आरोपियों को सदर थाना नरवाना पुलिस ने छह माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेलरखां निवासी संदीप उर्फ दीपा, नरवाना निवासी विक्रम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को थाना सदर नरवाना में राममेहर निवासी ढाणी गोपाल, तहसील भुना, जिला फतेहाबाद ने दी शिकायत में बताया था कि वह गांव के ही राजकुमार की गाड़ी चलाता है। राजकुमार का लेनदेन के मामले में नरवाना अदालत में केस विचाराधीन था। जिसकी पेशी भुगतने के लिए राजकुमार अपने साथियों के साथ नरवाना कोर्ट में आया था। जब तारीख भुगतने के बाद लौट रहे थे तो कार में आए चार-पांच लड़कों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। वह जब जींद रोड पर पहुंचे तो विक्रम व अन्य ने उनकी गाड़ी को साइड मारी। इससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। राजकुमार डर के मारे गाड़ी से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा तो कार से उतर कर 3-4 युवकों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर नरवाना की तरफ भाग गए थे। एएसआई ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।