फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two accused arreseted

गवाहों को धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
two accused arreseted
बलकार हत्याकांड के गवाहों को धमकाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उचाना के खटकड़ निवासी नरेंद्र उर्फ बब्लू, डूमरखां हाल आबाद एकता नगर निवासी पवन उर्फ पोपन हैं। जबकि साजिश के मुख्य आरोपी जेल में बंद प्रदीप उर्फ रावण को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उनसे भी पूछताछ की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी मुकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छोटे बेटे बलकार की 20 जनवरी 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पवन उर्फ पोपन तथा रावण को गिरफ्तार कर लिया था। जो फिलहाल जेल में बंद है वहीं मामले की सुनवाई अदालत चल रही है। बेटी की हत्या के मामले में मां मुकेश और बड़ा बेटा गुलजार गवाह है। बीती 10 सितंबर को उसके बेटे गुलजार के मोबाइल फ ोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी।
विज्ञापन

जिसमें बब्लू खटकड़ नामक व्यक्ति ने हत्याकांड की गवाही देने के मामले में जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ पटियाला चौक निवासी अक्षय सिंगरोहा ने उसे सामने आकर धमकी दी कि तुम अपना केस वापस ले लो अन्यथा तुझे और तेरे बेटे को जान से मार देंगे। मुकेश का कहना है कि जेल में बैठे रावण तथा पवन उर्फ पोपन के कहने पर उसे धमकी दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में फि लहाल रावण, पवन उर्फ पोपन, अक्षय और बब्लू को नामजद कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed