फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Twenty houses were searched, and six lakh rupees in fines were imposed for electricity theft.

Jind News: 20 घरों की ली तलाशी, बिजली चोरी पकड़ छह लाख का जुर्माना लगाया

Fri, 30 Jan 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Twenty houses were searched, and six lakh rupees in fines were imposed for electricity theft.
29जेएनडी30: नशे की जांच के लिए मकान की तलाशी लेती पुलिस। स्रोत : पुलिस
नरवाना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ी थाना पुलिस ने गांव रसीदा में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल, स्निफर डॉग और बिजली विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गांव रसीदा में नशा तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर गांव के 20 संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। इसमें स्निफर डॉग की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान नशीले पदार्थों की बरामदगी नहीं हुई लेकिन बिजली निगम की टीम ने इन घरों में बिजली चोरी पकड़ी। बिजली विभाग की ओर से गई जांच में करीब छह लाख रुपये की बिजली चोरी सामने आई। जिस पर संबंधित उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गांव रसीदा में चार पुलिस नाके भी लगाए गए हैं। इन नाकों के माध्यम से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

साथ ही पंजाब से लगते रास्तों पर भी विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि नशे की सप्लाई पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के तलाशी अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


वर्जन

नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को जरूर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। क्योंकि युवाओं को नशे से बचाना है । –कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article