फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Turf War Between Health and AYUSH Departments Over Building

Jind News: बिल्डिंग को लेकर स्वास्थ्य और आयुष विभाग में खींचतान

Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Turf War Between Health and AYUSH Departments Over Building
10जेएनडी19-नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची आयुष विभाग की टीम। स्रोत कर्मचारी
जींद। सेक्टर-8 स्थित पॉलीक्लीनिक में आयुष विभाग की बिल्डिंग को लेकर स्वास्थ्य और आयुष विभाग के बीच खींचतान चल रही है। मामले की जांच के लिए शुक्रवार को आयुष विभाग की उच्च स्तरीय टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


टीम में आयुष विभाग के अतिरिक्त निदेशक विजेंद्र हुड्डा, अतिरिक्त निदेशक सुषमा नैन, हिसार के जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया, मुख्यालय से डॉ. शशिकांत और डॉ. चंदन दुआ शामिल रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने पॉलीक्लीनिक में संचालित आयुष विभाग के पंचकर्मा केंद्र के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में चल रही आयुष विभाग की ओपीडी के भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निदेशक विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि फिलहाल नागरिक अस्पताल में पंचकर्मा केंद्र को शिफ्ट करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। जैसे ही उचित स्थान और व्यवस्था होंगी, केंद्र को यहां तुरंत शिफ्ट कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आयुष विभाग की ओपीडी नागरिक अस्पताल में अलग बिल्डिंग में चल रही हैं। आयुष विभाग का पंचकर्मा केंद्र स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर-8 की पालीक्लीनिक में चल रहा है। जिन कमरों में पंचकर्मा केंद्र चल रहा है, उन कमरों को स्वास्थ्य विभाग खाली करवाना चाहता है।
एक-दूसरे में उलझे विभाग
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल में नई कैथ लैब खोली जानी है। इसलिए उन्हें कमरों की जरूरत है। वहीं, आयुष विभाग का कहना है कि पंचकर्मा केंद्र शिफ्ट करने के लिए नागरिक अस्पताल में पर्याप्त जगह नहीं है। मामला उस समय ज्यादा बढ़ गया जब सिविल सर्जन ने पंचकर्मा के कर्मचारियों की ड्यूटी नागरिक अस्पताल में ही लगा दी। इनमें से कुछ कर्मचारी तो स्वास्थ्य विभाग के पास अस्पताल में काम कर रहे हैं। वहीं कुछ कर्मचारी पंचकर्मा केंद्र में ही काम कर रहे हैं। दोनों ही जगह कर्मचारियों की गैर हाजिरी लग रही है।

वर्जन
अभी आयुष विभाग की बिल्डिंग में पर्याप्त जगह नहीं है। जब तक जगह का इंतजाम नहीं हो जाता तब तक पोलीक्लीनिक में ही पंचकर्मा सेंटर चलता रहेगा। पर्याप्त जगह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं आयुष विभाग के जो कर्मचारी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं। जल्द ही वह पंचकर्मा केंद्र में काम करना शुरू करेंगे। -विजेंद्र हुड्डा, अतिरिक्त निदेशक, आयुष विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article