{"_id":"64a45aea86b074605b092918","slug":"tte-misbehaved-with-rpf-woman-in-the-train-also-made-her-hostage-jind-news-c-199-1-sroh1006-2154-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन में टीटीई ने आरपीएफ महिलाकर्मी से किया दुर्व्यवहार, बंधक भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन में टीटीई ने आरपीएफ महिलाकर्मी से किया दुर्व्यवहार, बंधक भी बनाया
Tue, 04 Jul 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी03-महिला पुलिसकर्मी से दुव्र्यवहार करने का आरोपी टीटीई। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मोगा इंटरसिटी ट्रेन से बहादुरगढ़ से रोहतक ड्यूटी पर आ रही आरपीएफ महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने और बंधक बनाने के आरोप में जीआरपी ने टीटीई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टीटीई के खिलाफ बंधक बनाने, दुर्व्यवहार करने, गालीगलौज करने की आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने रोहतक जंक्शन पर उतरने की कोशिश तो टीटीई ने उनको उतरने नहीं दिया।
बहादुरगढ़ निवासी पूनम ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जुलाई को बहादुरगढ़ से रोहतक आने के लिए बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आई थी। जब पहुंची तो स्टेशन पर 22485 मोगा इंटरसिटी गाड़ी खड़ी थी। वह हड़बड़ाहट में ट्रेन में सवार हो गई और टिकट नहीं ले पाई। ट्रेन में चढ़ते ही गाड़ी की लॉबी में खड़े टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा। उसने कहा कि वह चलती गाड़ी में चढ़ी है। इसलिए टिकट नहीं ले पाई। इतना सुनते ही टीटीई ने तत्काल ट्रेन से उतरने की बात कही। जब उसने कहा कि आप मेरी रसीद बना दीजिए तो उसने रसीद नहीं बनाई तथा फिर से अभद्रता से बात करने लगा। बोला कि बिना टिकट के इधर-उधर घूमती हो। वह इस गाड़ी का मालिक है। रोहतक जंक्शन आने पर वह बोली कि उसे यही उतरना है इसलिए उतरने दीजिए। फिर वह उतरने लगी तो उसने रास्ता रोक लिया और उसकी टी-शर्ट पकड़कर बाथरूम की तरफ धकेल दिया।
टीटीई ने आरपीएफ तथा जीआरपी जवानों के आने के बाद भी मेमो नहीं दिया। इसके बाद गाड़ी रवाना हो गई। उसने डर के मारे 1091 नंबर पर कॉल कर दी। उसने जींद आने पर कहा कि यहां भी नहीं उतरने दूंगा। जींद जंक्शन पर ट्रेन रुकने के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवान वहां आए। फिर उन्होंने उनका सामान उतरवाया तब जाकर वह ट्रेन से नीचे उतरी। टीटीई उसे बार-बार धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय रेलवे पुलिस ने मोगा इंटरसिटी ट्रेन के टीटीई के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी को बंधक बनाने, दुर्व्यवहार करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-कविता देवी, जांच अधिकारी, जीआरपी जींद।