फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trump's orders now apply in India: Jaiprakash

भारत में अब ट्रंप के आदेश चलते हैं : जयप्रकाश

Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Trump's orders now apply in India: Jaiprakash
07जेएनडी35: जनसमस्याओं को सुनते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। स्रोत : कार्यकर्ता
जींद। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उचाना पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे। यहां लोगों की जन समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

हर माह के पहले शुक्रवार को सांसद उचाना आते हैं। इस बार शुक्रवार को दिल्ली में कार्य होने के चलते वो शनिवार को देर शाम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कहा कि जब संसद में आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ दुष्प्रचार भाजपा करती है कि पीएम को बोलने नहीं दिया। पीएम को बोलने से कौन रोक सकता है।
विज्ञापन

प्रजातंत्र में सबसे बड़ा मंदिर है है संसद। संसद में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाए तो उसका विरोध तो करेंगे। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज आदेशकर्ता बने हैं। पहले तो भारत में इग्लैंड की महारानी के कानून चलते थे अब भारत में ट्रंप के आदेश चलते हैं। इस पर सवाल पूछने चाहिए कि नहीं पूछना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी खुले मंच से कहते है कि भाजपा ने देश को बेच दिया तो जवाब भाजपा को देना पड़ेगा। जयप्रकाश ने कहा कि देश में 70 से 80 प्रतिशत किसान, मजदूर है। भाजपा आज दोनों को बर्बाद करने पर तुली है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के ऊपर विपक्ष को बोलने नहीं दिया। पीएम बोलने नहीं आए पता नहीं क्या कारण रहा। संसद में बताया गया कि बहस की जरूरत नहीं है वैसे ही प्रस्ताव पास कर लो। बहस की जरूरत नहीं है तो संसद में सेशन क्यों बुलाया जाता है। ये भाजपा की कायरता है। राष्ट्रपति का जो भाषण होता है उसमें एक आइना दिखाया जाता है देश को। उस पर चर्चा होती है उस पर कोई चर्चा ही नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed