फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   truck driver crushed elderly women to death on the spot

ट्रक चालक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 05 Dec 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
truck driver crushed elderly women to death on the spot
दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर गढ़ी गांव के बस अड्डे के सामने बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नेपेवाला गांव की 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामदुलारी बुधवार सुबह कौथ कलां गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थी। गढ़ी गांव के बस अड्डे पर बस में से उतरने के बाद जैसे ही यह बुजुर्ग महिला सड़क पार करने लगी तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी और उसे कुचल डाला। ट्रक के नीचे कुचले जाने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र रामनिवास की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed