{"_id":"6a5bcaf40ff9daeff900b324","slug":"troubled-by-the-dirty-sewerage-water-the-residents-of-hari-nagar-staged-a-protest-jind-news-c-199-1-jnd1005-156943-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीवरेज के गंदे पानी से परेशान हरी नगर के लोगों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीवरेज के गंदे पानी से परेशान हरी नगर के लोगों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 9 नरवाना। गली में जमा सीवरेज के गंदे पानी पर बैठे मच्छर। संवाद।
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। शहर के हरी नगर स्थित टावर वाली गली (गली नंबर-2) में लंबे समय से बनी सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। गली के महिलाएं-पुरुषों ने पहले गली में रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद शिकायत लेकर एसडीएम जगदीश चंद्र के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की।
गली निवासी सीमा, भतेरी, कमलेश, प्यारी, खुजानी और बेबी ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन विभाग केवल औपचारिकता निभाता है।
कुछ समय के लिए समस्या दूर कर दी जाती है लेकिन आठ-दस दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। लोगों ने बताया कि गली में लगातार सीवरेज का गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैली रहती है। यह पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है जिससे घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
बदबू के कारण न तो ठीक से खाना खा पाते हैं और न ही आराम से सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि तेज बारिश हुई तो गली के साथ-साथ घरों में भी पानी भरने की आशंका है।
गलीवासियों का कहना है कि गंदे पानी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। यदि किसी की तबीयत खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।