{"_id":"585437494f1c1bd20964a363","slug":"trole-uncontrollable-car-and-school-bus-collision-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्राले ने कार और स्कूल बस को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्राले ने कार और स्कूल बस को मारी टक्कर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गतौली गांव के पास ट्राले की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल बस।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर गतौली गांव के पास स्थित पुलिस चौकी के सामने एक ट्राले ने स्कूल बस व कार को टक्कर मार दी। घटना के वक्त स्कूल बस में 40 विद्यार्थी मौजूद थे। ट्राले की टक्कर लगने से बस में सवार विद्यार्थी व कार चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर को एक ट्राला रोहतक से जींद की तरफ आ रहा था। जैसे ही ट्राला जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर गतौली गांव के समीप स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो ट्राले ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राले ने स्कूल के सामने खड़ी स्कूल की बस को भी टक्कर मार दी। बस में 40 विद्यार्थी सवार थे। ट्राले की टक्कर से कार व बस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन स्कूली बच्चे व कार चालक बाल-बाल बच गए।