फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tricolor procession taken out in the city on Independence Day

Jind News: स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 11 Aug 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Tricolor procession taken out in the city on Independence Day
11जेएनडी02-शहर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए जिला प्रशासन। संवाद
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में रविवार को डीआरडीए में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआरडीए से शहीदी स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का आगाज देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। इसके बाद डीसी की अगुवाई में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा लेकर यात्रा को भव्य रूप दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में वंदेमातरम व भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए लोग चल रहे थे। यात्रा के दौरान आम जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह कारवां नागरिक अस्पताल, राजकीय महिला महाविद्यालय, लघु सचिवालय के सामने से होते हुए शहीदी स्मारक पहुंचा। यहां पर डीसी ने देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

डीसी ने स्वतंत्रता दिवस को एक विशेष दिन बताते हुए कहा कि आज हमें देश के प्रति अपने प्रेम एवं देशभक्ति को महसूस करने की आवश्यकता है, इसलिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रेरित हो और इस यात्रा के दौरान गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली है, बल्कि कई क्रांतिकारियों एवं वीर जवानों ने अपना बलिदान देकर इस देश को खड़ा किया है। उन सभी के बलिदानों को महसूस करने मात्र की आवश्यकता है। उन्होंने स्वतंत्रता के इस पावन अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी जिला वासियों से पेड़ लगाने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आन-बान और शान का प्रतीक है तिरंगा

डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश को आर्थिक व सामाजिक तौर पर पूर्ण विकसित करना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के बारे में नागरिकों व युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। हम सब मिलकर इसके सम्मान में काम करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घर पर तिरंगा लगाएं। हमारे लिए तिरंगे से बढ़कर कुछ भी नहीं है। तिरंगा यात्रा से देश के प्रति देशभक्ति भाव पैदा करना और हर घर की छत पर तिरंगा लगाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

11जेएनडी02-शहर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए जिला प्रशासन। संवाद

11जेएनडी02-शहर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए जिला प्रशासन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed