{"_id":"663d35f78157a7a808069174","slug":"tribute-paid-to-female-farmer-hit-by-train-at-datasinghwala-border-jind-news-c-199-1-sroh1006-116835-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आई महिला किसान को दातासिंह वाला बॉर्डर पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आई महिला किसान को दातासिंह वाला बॉर्डर पर दी श्रद्धांजलि
Fri, 10 May 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी21-दातासिंह वाला बॉर्डर पर मृतका को श्रद्धांजलि देते किसान। संवाद
नरवाना। धरौदी रेलवे स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन की चपेट में आई मृतका 63 वर्षीय महिला किसान सुखमंदर कौर का वीरवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतका को भाकियू झंडा ओढ़ाकर उसे दातासिंह वाला बॉर्डर ले जाया गया, जहां किसानों द्वारा उसे श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद सुखमंदर कौर के शव का अंतिम संस्कार के लिए गांव कलेर केटर फरीदकोट (पंजाब) ले गए। सुखमंदर कौरर की अंतिम यात्रा में काफी किसान शामिल हुए। वहीं इस हादसेे में घायल महिला सिमरनजीत को उपचार देकर छुट्टी दे दी थी।
ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई मौत के मामले में वीरवार को मृतका का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया था। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिया था। मृतका सुखमंदर कौर फरीदकोट (पंजाब) गांव कलेर केटर की रहने वाली थीं। -विनोद कुमार, प्रभारी, जीआरपी जींद