फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tribute paid to father of chairman of Go Seva Commission

Jind News: गो सेवा आयोग के चेयरमैन के पिता को दी श्रद्धांजलि

Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to father of chairman of Go Seva Commission
सफीदों। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग के पिता स्व. लाला दीपचंद गर्ग की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित शोक सभा में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती ने सीएम मनोहर लाल का शोक संदेश पढ़कर सुनाया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जो जीव इस संसार में आया है, उसे एक दिन जाना अवश्य है। यह एक विधि का विधान है। इसके अलावा जीव इस धरा पर खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही परमधाम को वापस जाता है। श्रद्धांजलि सभा में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी संपूर्णानंद महाराज, स्वामी रमणीक शास्त्री, ब्रह्माकुमारी बहन हंसा, आरएसएस विभाग प्रचारक अंबाला जगदीश मित्तल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, आरटीआई कमिश्नर जय सिंह बिश्नोई, सीएम के पूर्व ओएसडी राजेश गोयल, एसडीएम सत्यवान मान, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी व गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूर्णमल यादव ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed