फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trials for selection of Jind district team for Lacrosse Championship

Jind News: लैक्रोस चैंपियनशिप के लिए जींद जिला टीम के चयन को ट्रायल

Mon, 14 Sep 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Trials for selection of Jind district team for Lacrosse Championship
13जेएनडी05: लैक्रोस टीम चयन के लिए आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती ​खिलाड़ी। संवाद
जींद। 4वीं हरियाणा सीनियर स्टेट लैक्रोस चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जींद जिला टीम के चयन को लेकर रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी पांडु पिंडारा में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिलेभर से करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा, फिटनेस और लैक्रोस कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रायल का आयोजन लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ जींद की ओर से किया गया। खिलाड़ियों की खेल क्षमता, तकनीकी दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 26 और 27 सितंबर को मंडी आदमपुर, जिला हिसार में होने वाली 4वीं हरियाणा सीनियर स्टेट लैक्रोस चैंपियनशिप में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सोम नाथ सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले में लैक्रोस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना एसोसिएशन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल प्रक्रिया में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वॉलीबॉल कोच विवेक, अध्यक्ष सोम नाथ सैनी, सचिव एवं लैक्रोस कोच राजपाल रेढू, कोच मनदीप श्योकंद, प्रवीन निडानी, दीपक, निशांत इंदौरा, प्रवेश श्योकंद, कोषाध्यक्ष सतेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed