फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trees and plants are the main parts of nature: CJM Monica

पेड़-पौधे ही प्रकृति के मुख्य अंग : सीजेएम मोनिका

Thu, 12 Sep 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Trees and plants are the main parts of nature: CJM Monica
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (सीजेएम) मोनिका ने बुधवार को रेलवे यार्ड बुढ़ाखेड़ा गांव में वन विभाग के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान लगभग दो हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान उन्होंने लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीजेएम ने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का ध्यान रखती है, उसी प्रकार प्रकृति भी मनुष्य का विशेष ध्यान रखती है। पेड़-पौधे ही प्रकृति के मुख्य अंग है इसलिए हमें इनको काटने की बजाय अपने जीवन में नए पौधे लगाने चाहिए। ताकी हमारी प्रकृति हरी-भरी रह सके। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग यहां से संकल्प लेकर जाएं कि वे अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेगे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढि़यों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। क्योंकि आज के विज्ञान युग में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है और पेड-पौधो की मात्रा कम होती जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर मानव जाति का जीवन बहुत मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते है और अगर पेड़-पौधे नहीं होगे तो हमे ऑक्सीजन कहां से मिलेगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर आराम से जीवन जीने के लिए हर मनुष्य को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed