{"_id":"4134030b48b32c5a65d23cdf1b4df4e5","slug":"transportation-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों से हटेंगी 1500 ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों से हटेंगी 1500 ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों से वाहनों की भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने विशेष योजना बनाई है। शहर में अब करीब तीन हजार ऑटो को सम-विषम नंबर के आधार पर चलाया जाएगा। नई योजना से करीब 1500 ऑटो सड़कों से हट जाएंगे और भीड़ आधी कम होगी। यह योजना एक दिसंबर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
नई योजना को सिरे चढ़ाने के लिए डीसी विनय सिंह ने वीरवार को पुलिस अधिकारियों व ऑटोे यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान डीसी ने कहा कि शहर में भीड़-भाड़ तथा वाहन दुर्घटना का एक कारण जरूरत से अधिक ऑटोेे रिक्शा का चलना भी है।
विज्ञापन
डीसी ने ऑटोे रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को आदेश दिए कि वे सम-विषम के आधार पर ही अपने वाहन चलाएं। बैठक में डीएसपी दिनेश यादव, यातायात थाना प्रभारी देवी सिंह, उपप्रधान नरेश सैनी ऑटो यूनियन के औम प्रकाश, जगदीश, सत्यवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले भी बन चुकी है योजना
जिला प्रशासन ने करीब एक साल पहले भी इसी प्रकार की योजना बनाई थी, लेकिन यह फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी। अब दोबारा योजना बनी है।
स्कूली बच्चों को राहत
स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने वाले ऑटो को फिलहाल इस नियम से बाहर रखा गया है। मीटिंग में डीसी ने आदेश दिए कि इसके लिए इन ऑटो पर रंग पीला होना चाहिए। यदि ये ऑटो नियमों की अवहेलना करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऑटो के कारण यहां रहता है जाम
ऑटो के कारण शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय पीजी कॉलेज, बस स्टैंड, एसडी स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी, पटियाला चौक, पुरानी तहसील, फव्वार चौक, शिव चौक व घंटाघर पर अधिक जाम रहता है। यहां एक साथ कई-कई ऑटो आने के कारण रास्ता बंद हो जाता है और वाहन घंटों तक फंसे रहते हैं।
कामकाज ठप
ऑटो के कारण काम धंधा ठप हो गया है। दुकान बस स्टैंड के सामने होने कारण दिन भर यहां ऑटो की भीड़ लगी रहती है। इससे ग्राहक दुकान तक नहीं आ पाते और आसपास की दुकानों पर चले जाते हैं।
संजय कुमार, किरयाणा व्यापारी।
स्टैंड पर रुकें ऑटो
ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड होना चाहिए। दुकानों के आगे ऑटो खड़े ऑटो दिन भर धुआं निकालते रहते हैं। इससे दुकानों में बैठना मुश्किल हो जाता है। एलपीजी या बैटरी आधारित वाहनों को शहर में बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सुमित कुमार, दुकानदार
मीटिंग कर बनाएंगे रणनीति
सम-विषम नंबर के आधार पर ऑटो चलाने के लिए डीसी ने मीटिंग बुलाई है। मीटिंग के दौरान यूनियन के प्रधान मौजूद नहीं रहे, अभी प्रशासन को इसकी सहमति दी है, लेकिन प्रधान के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
ओमप्रकाश, महासचिव ऑटो यूनियन
नई योजना शहर से वाहनों की भीड़ कम करने के मद्देनजर बनाई गई है। इससे ऑटो चालकों को भी लाभ होगा। शहर में जरूरत से अधिक ऑटो हैं। लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। उम्मीद है कि इसमें सभी का सहयोग मिलेगा। विनय सिंह, डीसी