{"_id":"6681d421d3b77b8011043624","slug":"trains-will-run-with-old-numbers-from-today-jind-news-c-199-1-sroh1006-119246-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज से पुराने नंबर से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज से पुराने नंबर से चलेंगी ट्रेनें
Mon, 01 Jul 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी04-रेलवे जंक्शन जींद। संवाद
जींद। रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए अच्छी खबर दी गई है। 1 जुलाई से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। उन्हें अपनी यात्रा के लिए अब कम किराया चुकाना होगा। कोविड के बाद से नंबर बदलकर चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेन अब अपने पुराने नंबर से पैसेंजर के रूप में चलेंगी। दिल्ली-बठिंडा, जींद-कुरुक्षेत्र, जींद-सोनीपत, जींद-पानीपत और जींद रेवाड़ी रूट पर चलने वाली ऐसी 35 ट्रेन हैं, जिनका 1 जुलाई से नंबर बदलकर साधारण ट्रेनों की तरह से संचालन होगा और कम किराया वसूला जाएगा।
उत्तर रेलवे के तहत संचालित सभी स्पेशल ट्रेन अब नियमित नंबर से पैसेंजर ट्रेन बनकर दौड़ेंगी। जिस ट्रेन के नंबर की शुरुआत शून्य से होती है उसको स्पेशल ट्रेन माना जाता है। इनका किराया साधारण ट्रेन की तुलना में ज्यादा था। अब 1 जुलाई से ट्रेनों का नंबर बदलेगा और इससे किराया घटेगा। दिल्ली- बठिंडा मार्ग पर फरक्का एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेन हैं, जबकि जींद-कुरुक्षेत्र रूट पर छह पैसेंजर ट्रेन हैं। वहीं सोनीपत रूट पर छह गाड़ियां हैं।
फरक्का एक्सप्रेस का भी बदल जाएगा नंबर : 1 जुलाई से फरक्का एक्सप्रेस का नंबर बदल जाएगा। बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस का पुराना नंबर 13413/13483 है और अब नया नंबर 15733/15743 होगा। इसी तरह बठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस का पुराना नंबर 13414/13484 की जगह अब नया नंबर 15734/15744 होगा।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने शून्य लगाकर स्पेशल नंबरों से दौड़ा रही मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के पूर्व के नंबर आवंटित कर दिए हैं। 1 जुलाई से शून्य की जगह यह ट्रेनें अपने पहले वाले नंबर से ही चलेंगी। नियमित नंबर से चलने पर इनका किराया भी लगभग 50 फीसदी तक सस्ता हो जाएगा। अब तक शून्य नंबर वाली ट्रेनों के यात्रियों से जनरल श्रेणी में एक्सप्रेस ट्रेन के समान किराया वसूला जा रहा था।