Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trailer stolen from Harman petrol pump found in Aligarh

Jind News: हरमन पेट्रोल पंप से चोरी ट्राला अलीगढ़ में मिला

Thu, 05 Nov 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Trailer stolen from Harman petrol pump found in Aligarh
फोटो 1 नरवाना। पुलिस द्वारा बरामद ट्राला। स्रोत पुलिस।
नरवाना। बेलरखा रोड स्थित हरमन पेट्रोल पंप से चोरी हुए चावल से भरे ट्राले को सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बरामद कर लिया है। ट्राले में लदे लाखों रुपये कीमत के चावल के कट्टे भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि 2 और 3 नवंबर की रात हरमन पेट्रोल पंप से टाटा सिग्ना 5530एस ट्राला चोरी हो गया था। ट्राले में चावल के कट्टे लदे हुए थे। ट्राले में जीपीएस सिस्टम भी लगा हुआ था लेकिन चोरों ने उसे निकालकर रास्ते में फेंक दिया था। एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में सीआईए की टीम गठित की गई।
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जिला कैथल के ट्रॉला चालक रणदीप से पूछताछ की। गुप्त सूचना मिली कि चोरी हुआ ट्राला अलीगढ़ जिले के टप्पल कस्बे के पास मौजूद है। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बेलरखा रोड पर पेट्रोल पंप से चोरी हुए चावल से भरा ट्रॉला को सीआईए पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। फिलहाल टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed