फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trade unions and organizations protest in the district in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रेड यूनियन और संगठनों ने जिले में किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Trade unions and organizations protest in the district in protest against agricultural laws
सड़क पर बैठकर विरोध जताते केवाईएस के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत सीटू, इंटक, भारतीय मजदूर संघ, सर्व कर्मचारी संघ, मिड-डे मील, भवन निर्माण कामगार यूनियन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, फायर बिग्रेड यूनियन, नगर पालिक के सफाई कर्मचारी यूनियन व जनसंगठन ने वीरवार को जिले में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए। जींद में नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

वहीं जुलाना में प्रदर्शन के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई अनाज मंडी गेट पर धरना दिया।
वीरवार सुबह ही जुलाना की नई अनाज मंडी में ट्रेड यूनियन व जनसंगठन के सदस्य जमा हुए। मैन बाजार से होते हुए पुराना व नए बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए नई अनाज मंडी में पहुंचे और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रेड यूनियनों एवं संगठनों ने किसानों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर रोष जताया। पुलिस ने किसान नेता विक्रम मलिक व नरेश ढांडा को हिरासत में लिया और करीब दो घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार निर्माण मजदूरों के कल्याण कानून को ही खत्म करने में लगी है। मजदूर अधिकारों, खाद्य सुरक्षा व खेती को बर्बाद करने वाले कानून वापस लिए जाएं। इस अवसर पर कामरेड सुलतान जांगड़ा, कामरेड दीनदयाल, जगबीर नागर, राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना
सफीदों में हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के तत्वावधान में वीरवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों के बाहर मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप था कि राज्य सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वादा खिलाफी कर रही है तथा जनसेवाओं में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कर्मचारियों ने साफ किया कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण यूनियनों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
भवन निर्माण यूनियनों के संयुक्त मंच ने वीरवार को हड़ताल में शामिल होकर सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन नगराधीश को सौंपा।

राज्य स्तरीय हड़ताल में कई संगठनों ने किया प्रदर्शन
नरवाना में राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अनेक संगठनों ने हुंकार भरी और नेहरू पार्क से लेकर बस स्टैंड तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भवन निर्माण मजदूर संघ, इंटक सहित कर्मचारी वर्ग ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और कहा कि मोदी सरकार हमेशा पूंजीपतियों को मुनाफा देना चाहती है। जिला प्रधान राममेहर जांगड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार की नीतियां लेकर आ रही है उससे देश का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।

 जुलाना के मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते ट्रेड यूनियन व जनसंगठन के सदस्य। संवाद

जुलाना के मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते ट्रेड यूनियन व जनसंगठन के सदस्य। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed