फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tractor hits bike driver, one dead, two injured

Jind News: ट्रैक्टर ने मारी बाइक चालक को टक्कर, एक की मौत दो घायल

Sun, 07 Apr 2024 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits bike driver, one dead, two injured
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन ।
जींद। थुआ गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थुआ गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई हर्ष और बुआ के लड़के डोहाना खेड़ा निवासी अमन के साथ किठाना गया हुआ था। जब वह वापसी में थुआ गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह सड़क पर जा गिरे। जहां से राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन व उसको गंभीर चोटें आई हैं। रोहित ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर को किठाना गांव निवासी दिलबाग चला रहा था। वह ट्रैक्टर पर सब्जी बेचने का काम करता है। अलेवा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक दिलबाग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed