{"_id":"6307ca403023205e2149cba5","slug":"tomorrow-is-the-last-day-for-depositing-fees-for-those-who-appear-in-the-first-merit-list-jind-news-rtk6561389177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का कल अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का कल अंतिम दिन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रथम काउंसिलिंग की फिजिकल वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तिथि 27 अगस्त है। विभाग द्वारा प्रथम सूची में दाखिले के लिए जारी प्रथम मेरिट लिस्ट में 637 प्रार्थियों को सूची में स्थान दिया गया है। आईटीआई जींद में इस समय प्रार्थियों के दस्तावेज वेरिफाई करने का कार्य 26 अगस्त तक होगा।
आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रथम काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 अगस्त को दूसरी काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अगस्त को रिक्त सीटों का पोर्टल खुलेगा। 29 से 31 अगस्त तक छात्र रिक्त सीटों के अनुसार अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद दो सितंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद के प्राचार्य अनिल कु मार गोयल ने बताया कि जिन आवेदकों के दस्तावेजों को अप्रूव कर सीट अलॉट की गई है वह प्रार्थी विभागी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर 27 अगस्त तक अपनी दाखिला फीस (लड़कियां 545 रुपये तथा लड़के 590 रुपये) ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। अगर प्रार्थी ने तय समय में अपनी फीस को ऑनलाइन जमा नहीं करवाया तो उसे अलॉट की गई सीट को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे अगला दाखिला काउंसिलिंग में भाग लेने पर 250 रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रार्थी अपनी इच्छानुसार 29 से 31 अगस्त तक अपना व्यवसाय व संस्थान भी अपडेट कर सकता है।