{"_id":"699f4374648f8a07750269b4","slug":"today-it-will-be-decided-whether-the-district-bar-elections-will-be-held-or-not-jind-news-c-199-1-sroh1006-149078-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज तय होगा कि जिला बार चुनाव होगा या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज तय होगा कि जिला बार चुनाव होगा या नहीं
विज्ञापन
जींद। जिला बार चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में चल रही आपसी खींचतान डीसी कार्यालय तक पहुंच गई। जिला बार के अधिवक्ता बुधवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह से मिले। डीसी ने चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है।
आज तय होगा कि (26 फरवरी) जिला बार चुनाव होगा या नहीं। जो अधिवक्ता चुनाव करवाने के पक्ष में हैं वह मत पत्र पर हां अंकित करेंगे। यदि कोई अधिवक्ता मतदान स्थगित करवाना चाहते हैं तो वह मत पत्र में नहीं अंकित करेंगे।
वहीं बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर वीरवार को आम सभा की बैठक होगी। इसमें गुप्त मतदान के माध्यम से आम सभा यह निर्णय लेगी कि 27 फरवरी को चुनाव जारी कार्यक्रम के अनुसार होगा या नहीं। मतदान का समय सुबह दस से दोपहर बाद दो बजे तक रहेगा। डीसी ने एक पर्यवेक्षक भेजा जाएगा। मतपत्र पर्यवेक्षक की ओर से हस्ताक्षरित होगा। इस कारण वीरवार को न्यायालय का कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
चुनाव मैदान में 11 अधिवक्ता आए
जिला बार के चुनाव में 11 अधिवक्ता मैदान में हैं। इनमें प्रधान पद के लिए अधिवक्ता अरविंद लाठर, संजीत मलिक और बीरेंद्र श्योकंद ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा उप प्रधान के लिए संदीप कुमार और वीरेंद्र सिंह, सचिव पद के लिए नवीन बिढैन, किरणदीप, नीरज सैनी और सोमवीर, सहसचिव संदीप कुमार और सागर खुराना ने नामांकन दाखिल किया है।
वर्जन
जिला बार के चुनाव को लेकर वीरवार को मतदान करवाया जाएगा, जो चुनाव करवाने के पक्ष में हैं वह हां अंकित करेंगे और जो स्थगित करवाने के पक्ष में है, वह नहीं अंकित करेंगे, जिसके ज्यादा मत होंगे। उसके अनुसार चुनाव होगा। -अधिवक्ता दलबीर शर्मा, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन, जींद