फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today is the last day to deposit fees under the fourth merit list

Jind News: चौथी मेरिट लिस्ट के तहत फीस जमा करने का अंतिम दिन आज

Fri, 08 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to deposit fees under the fourth merit list
08जेएनडी13-कैथल रोड स्थित आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत आईटीआ
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है उनके पास शनिवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। दस्तावेजों की जांच का कार्य शुक्रवार को पूरा हो चुका है। चौथी मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों की सूची 11 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन

पांचवें चरण के तहत 11 से 22 अगस्त तक नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 12 से 22 अगस्त के बीच फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। वहीं इसी दौरान विद्यार्थियों के पास फीस भरने का भी समय रहेगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। 114 विद्यार्थियों का चयन चौथी मेरिट लिस्ट में किया गया है। इनमें से अब तक 65 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को आठ अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना था, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि नौ अगस्त निर्धारित की गई है।
संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा रहा है ताकि वे निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।
उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन और समय पर फीस भुगतान के बाद ही विद्यार्थियों का दाखिला मान्य एवं सीट सुरक्षित मानी जाएगी। अब तक संस्थान में 641 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है।
यह चौथी मेरिट सूची उन अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है जो पूर्व में प्रकाशित तीन मेरिट सूचियों में स्थान प्राप्त नहीं कर सके थे। उन्होंने बताया कि चूंकि अभी भी कुछ सीटें रिक्त हैं।

इसलिए संभावित पांचवीं मेरिट सूची के लिए विभाग की ओर से पात्र व इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। 11 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 12 अगस्त को ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed