फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   today all workers strike, jind

कर्मचारी यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज

Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
jind
jind Updated Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुक्रवार को होगी। इस दौरान कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच शक्ति परीक्षण होगा। एक ओर जहां कर्मचारी यूनियन हड़ताल को सफल बनाने के लिए जी जान लगा रही हैं, वहीं प्रशासनिक अमला भी हड़ताल को नाकाम बनाने में लगा है। कर्मचारी यूनियनों ने बिजली व्यवस्था चालू रखने का ऐलान किया है, लेकिन इसकी संभावनाएं बहुत कम हैं। बिजली निगम के एसई दलजीत सिंह के अनुसार ठेकेदार से कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। यदि कर्मचारी बिजली व्यवस्था नहीं चलाते तो उनसे काम लिया जाएगा। दूसरी ओर रोडवेज की हड़ताल पर भी संशय बना है।
विज्ञापन


दो यूनियन हड़ताल में होंगे शामिल
फिलहाल रोडवेज कर्मचारियों की सात यूनियन हैं। इसमें से दो प्रमुख यूनियनों ने ही हड़ताल का आह्वान किया है। रोडवेज के महाप्रबंधक आरएस पूनिया के अनुसार अन्य कर्मचारी यूनियनों ने स्टाफ मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराज देशवाल ने हड़ताल का विरोध करते हुए काम सुचारू रखने की घोषणा की है। हालांकि रोडवेज का मुख्य काम चालकों और परिचालकों पर निर्भर है और इन कर्मचारियों में हड़ताल की घोषणा करने वाली दोनों प्रमुख यूनियनों का खास प्रभाव है।
विज्ञापन


सभी विभागों में रहेगी हड़ताल
कर्मचारी यूनियन बेशक हड़ताल का समर्थन नहीं कर रही हों, लेकिन वे विरोध भी नहीं करती। ऐसे में सभी यूनियन हड़ताल में शामिल होंगी। यह किसी निजी मांग के लिए नहीं, सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने के लिए हड़ताल की जा रही है। यदि विभाग ही नहीं बचेंगे तो यूनियन कहां से बचेगी। ऐसे में सभी कर्मचारी यूनियन हड़ताल में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा कर्मचारी महासंघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed