{"_id":"65aedb4734841cf66306dc14","slug":"today-all-four-dhams-have-come-to-my-doorstep-jind-news-c-199-1-jnd1001-12059-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए हैं...
विज्ञापन
जींद। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन पर जींद शहर भी पूरी तरह राममय नजर आया। शहर में ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं था, जहां रामभक्तों व श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे व प्रसाद वितरित नहीं किया गया हो। शहरभर में पूरा दिन कहीं हलवे तो कहीं खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही शहर में भव्य शोभा यात्राएं भी निकाली गई। पूरा दिन जींद जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। अयोध्या से कार्यक्रम को लाइव दिखाने को लेकर अग्रवाल धर्मशाला, मैन बाजार, सैनी रामलीला मैदान के अलावा कई अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। रात के समय शहर का ऐतिहासिक रानी तालाब भी दीयों की रोशनी से नहाया।
शहर में नए बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक मुख्य मार्ग को पूरी तरह से सजाया गया था। पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया। शहर के व्यस्तम गोहाना रोड, सफीदों रोड, सफीदों गेट, रोहतक रोड, भिवानी रोड पर ध्वजाएं लगाई गई। इसके अलावा शोभा यात्राओं में पूरा दिन भगवान श्रीराम के जयकारे लगते रहे। जयति-जयति हिंदू महान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने कहा कि 500 साल के अथक संघर्ष व बलिदानों के पश्चात यह शुभ दिन आया है। श्रीराम लला के विग्रह की टैंट से भव्य मंदिर में स्थापना हो रही है। यह हम सबके लिए बड़े सौभाग्य व खुशी का दिन है। रानी तालाब को पांच हजार दीपों से जगमग किया गया है। इसके अलावा बस अड्डा के सामने जैन धर्मार्थ अस्पताल में ओपीडी बिल्कुल मुफ्त रही।
अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धालुओं ने देखा लाइव कार्यक्रम
श्री रामशरणम आश्राम गोहाना द्वारा सोमवार को अर्बन एस्टेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में 20 फुट की एलईडी स्क्रीन लगाई गई। यहां अयोध्या से सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं को लाइव दिखाया गया। इससे पहले हवन और फिर अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक राकेश सिंगला ने बताया कि रामलला विराजमान कार्यक्रम को लेकर दोपहर को भंडारे का भी आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालु श्रीराम भजनों पर जमकर झूगे। शहर का हर चौक श्रीराम मय में रंगा नजर आया। शहर के रानी तालाब पर स्थित आंबेडकर चौक, शिव चौक, पटियाला चौक, लाला लाजपतराय चौक, भगवान परशुराम चौक को भव्य तरीके से सजाया गया। समाजसेवी व धार्मिक संगठनों ने शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाए।
विज्ञापन
हर तीसरी दुकान पर लगा था भंडारा
शहर में हर तीसरी दुकान पर भंडारा लगाया गया था। यहां रामभक्तों ने भी भंडारा चखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोग घरों से निकलकर भंडारा चखने के लिए आए थे। ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी भंडारे लगाए गए थे। हर कोई राम की जयजयकार कर रहा था। सुबह सभी मंदिरों में हवन-यज्ञ किया गया था। सैनी रामलीला मैदान में 51 कुंडीय हवन-यज्ञ किया गया था।