{"_id":"67685a997708e031f4058170","slug":"to-participate-in-the-discussion-on-examination-with-pm-one-will-have-to-appear-for-the-examination-jind-news-c-199-1-sroh1009-127402-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएम के साथ परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएम के साथ परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए देनी होगी परीक्षा
Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
जींद। परीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। इसमें छठी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों व अभिभावकों को 14 जनवरी तक आवेदन करना होगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है।
यह प्रतियोगिता 14 जनवरी 2025 तक चलेगी। पोर्टल पर कक्षा छह से 12 तक के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में पूछे गए अच्छे सवालों को कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। इसके लिए राजकीय व निजी स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी छात्रों के परीक्षा संबंधी तनाव और अन्य विषयों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में परीक्षा का तनाव कम करना है। छात्रों को उनके सपने पूरा करने में सहायता करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन करना है।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को 14 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान अच्छी तैयारी करने, तनाव कम करने की जानकारी देंगे। इससे विद्यार्थी परीक्षा को तनाव रहित व बेहतर कर सकेंगे। -डाॅ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।