फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To conduct elections in a transparent manner, it is necessary to keep correct details of expenditure: Manish

चुनाव पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए खर्च का सही ब्योरा रखना जरूरी : मनीष

Thu, 09 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
To conduct elections in a transparent manner, it is necessary to keep correct details of expenditure: Manish
जींद। सोनीपत लोकसभा चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी मेहता मनीष मोहिन्द्र कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में चुनावी खर्च का ब्योरा रखने से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों के साथ विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने को लेकर चुनावी खर्च की कड़ी निगरानी के साथ-साथ प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का रिकाॅर्ड निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप रखें।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में व्यय पर्यवेक्षक मेहता मनीष मोहिन्द्र कुमार ने जिला मे चुनावी खर्च का ब्यौरा रखने के लिए नियुक्त कमेटी के सदस्यों से उनकी ओर से किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने में चुनावी खर्च का ब्योरा सही ढंग से रखना सबसे जरूरी है। उसको प्रत्याशी के शैडो रजिस्टर से भी मिलान किया जाता है। उन्होंने संबंधित कमेटी सदस्यों को कहा कि चुनाव के दौरान अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला में लगे नाकों पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करते रहें। उन्होंने वीडियों सर्विलेंस टीम के सदस्यों को कहा कि आप द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट और रिकॉर्ड की गई सीडी की रिपोर्ट एक जैसी ही होनी चाहिए। उन्होंने टीम सदस्यों को निर्देश दिए कि चैंकिंग के दौरान किसी भी बरामदगी होने पर उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आब्जर्वर को बताया कि जिला में एफएसटी की 15 और एसएसटी की 36 टीम बनाई गई हैं। जिला में संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के लिए पंजाब बाॅर्डर से लगती सीमा व अन्य जरूरी जगहों पर कुल 18 नाके लगाए गए हैं। नाकों पर एसएसटी टीमों द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ वाहनों की गहनता से छानबीन की जा रही है। जिला में अवैध रूप से शराब बिक्री को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। समीक्षा बैठक में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों के एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, नगराधीश नमिता कुमारी, चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed