Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Democracy was strengthened by

नेहरू के विचारों से लोकतंत्र को मिली मजबूती : ऋषिपाल

Sat, 14 Nov 2026 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Democracy was strengthened by
14जेएनडी19: देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस क
जींद। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। आजादी के बाद देश गरीबी, अशिक्षा और विभाजन जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था। ऐसे समय में नेहरू ने दूरदर्शी सोच के साथ देश को विकास की नई दिशा दी। इस अवसर पर राजा कंडेला, नारायण दत्त जांगड़ा, सुरेंद्र तलोडा, मदन धनवाल, राजकुमारी, रामकुमार धानक, जय सिंह सैनी, बिल्लर, शिवा वाल्मीकि, जेपी रूहील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed