{"_id":"65f0ae241cd5d39ee60fd414","slug":"to-achieve-the-goal-give-up-dependence-and-make-continuous-efforts-dr-punita-jind-news-c-199-1-jnd1001-114264-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्भरता छोड़कर निरंतर करें प्रयास : डॉ. पुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्भरता छोड़कर निरंतर करें प्रयास : डॉ. पुनीता
Wed, 13 Mar 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के लोक प्रशासन विभाग ने ‘नेट, जेआरएफ की परीक्षा कैसे पास की जाए’ विषय पर ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर रेखा सैनी और संचालन लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्ष डॉ. रचना दलाल ने किया। एक्सटेंशन लेक्चर में मुख्य वक्ता की भूमिका डॉ. पुनीता, विजिटिंग फैकल्टी, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, एसआरडी रीजनल सेंटर खरल ने निभाई।
डॉ. पुनीता हिंदू कन्या कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने अंग्रेजी विषय में एमए नेट एवं पीएचडी करने के साथ अंग्रेजी की प्राध्यापिका हैं। कॉलेज में इस व्याख्यान का उद्देश्य महाविद्यालय की पूर्व छात्रा से वर्तमान की पूंजी एवं पीजी छात्रों का नेट, जेआरएफ एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको अपना लक्ष्य निश्चित करना होगा और स्वयं से कहना होगा कि मैं कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि चाहे वह नेट की परीक्षा पास करने की तैयारी करें या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करना है तो किसी कोचिंग सेंटर पर निर्भरता छोड़नी होगी एवं स्वयं निरंतर प्रयास करने होंगे।
डॉ. रचना दलाल ने बताया कि महाविद्यालय समय-समय पर ऐसे व्याख्यान एवं कार्यशालाओं का आयोजन करता रहता है, ताकि पूर्व छात्राएं महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन कर सकें। व्याख्यान में हिंदू कन्या महाविद्यालय एवं एसआरडी रीजनल सेंटर खरल की लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रचना ने डॉ. पुनीता का आभार जताया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला एवं प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने लोक प्रशासन विभाग को व्याख्यान के कुशल संचालन पर बधाई दी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
12जेएनडी 07: ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर में छात्राओं को जानकारी देते डॉ. पुनीता। संवाद