फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tips for students preparing for government jobs

Jind News: सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Mon, 28 Sep 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tips for students preparing for government jobs
27जेएनडी38: राजकीय महाविद्यालय अलेवा में विद्यार्थियों को सिविल प्रशासन में रोजगार के अवसर की ज
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए विस्तार व्याख्यान का आयोजन सेल इंचार्ज सहायक प्रोफेसर सीमा कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य डॉ. मुनीश कुमार के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नारनौल-महेंद्रगढ़ के जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह लोहान रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सिविल प्रशासन में कॅरिअर, अवसर और संभावनाएं और सरकारी नौकरियों की तैयारी, ग्रेजुएट्स के लिए एक रोडमैप विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने सिविल प्रशासन और सरकारी सेवाओं में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पाठ्यक्रम को समझने, समय प्रबंधन तथा परीक्षा के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नियमित और योजनाबद्ध अध्ययन के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब दिया गया। करीब 95 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मुनीश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को कॅरिअर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यावहारिक दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समन्वय। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर चांद राम, डॉ. वैशाली हुड्डा मौजूद रहे। अंत में नशा मुक्त अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed