फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Timings of Sonipat-Jind Passenger and Farakka Express changed.

Jind News: सोनीपत-जींद पैसेंजर और फरक्का एक्सप्रेस का समय बदला

Sun, 26 Jul 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Timings of Sonipat-Jind Passenger and Farakka Express changed.
सोनीपत। सोनीपत-जींद रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने दो ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए समय सारिणी में बदलाव किया है। संशोधित समय सारिणी शनिवार से लागू हो गई है। सोनीपत-जींद पैसेंजर (74029) का संचालन अब सोनीपत जंक्शन से निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से सुबह 9:50 बजे होगा। वहीं, सोनीपत-बठिंडा के बीच फरक्का एक्सप्रेस (15733) के समय में बदलाव किया है। यह ट्रेन अब सोनीपत से निर्धारित समय से 5 मिनट देरी से सुबह 7:35 बजे चलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि समस्याओं के समाधान और तय समय पर परिचालन के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किए गए हैं। सभी संबंधित स्टेशनों को संशोधित समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। बलूरघाट-सोनीपत के बीच फरक्का एक्सप्रेस (15733) के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों से अपील की कि 25 जुलाई से यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत-जींद पैसेंजर (74029) की नई सारिणी
स्टेशन आगमन प्रस्थान
सोनीपत .... 9:50 बजे

बड़वासनी 9:59 बजे 10:00 बजे

मोहाना 10:10 बजे 10:11 बजे
लाठ 10:19 बजे 10:20 बजे

रभड़ा 10:28 बजे 10:29 बजे
गोहाना 10:37 बजे 10:38 बजे
खंदराई 10:45 बजे 10:46 बजे

बुटाना 10:53 बजे 10:54 बजे
ईशापुर खेड़ी 11:00 बजे 11:01 बजे

भंभेवा 11:07 बजे 11:08 बजे
ललित खेड़ा 11:17 बजे 11:18 बजे

पांडू पिंडारा 11:30 बजे 11:31 बजे
जींद सिटी 11:38 बजे 11:39 बजे

जींद जंक्शन 12:00 बजे ....
--
फरक्का एक्सप्रेस (15733) की सारिणी
सोनीपत 7:33 बजे 7:35 बजे
गोहाना 8:31 बजे 8: 33 बजे
जींद जंक्शन 9:52 बजे 9:54 बजे
उचाना 10:10 बजे 10:12 बजे
नरवाना जंक्शन 10:24 बजे 10:26 बजे
टोहाना 10:46 बजे 10:48 बजे
जाखल जंक्शन 10:59 बजे 11:01 बजे
बठिंडा 13:05 बजे ---
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed